ईसागढ़: चिम्ला गांव में दबंग ने 20 वर्षीय युवक से की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया
चिमला गांव में दबंग द्वारा एक 20 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार चिमला निवासी राहुल आदिवासी उम्र 20 वर्ष ने रविवार को शाम लगभग 4 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही पर्वत सिंह आदिवासी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।