उचकागांव: जमसडी से 205 बोतल शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसडी गांव में नहर पर पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो बोरे में रखे 205 बोतल देसी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपित मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसडी गांव के राकेश मांझी व सत्येंद्र मांझी के रूप में की गई है। जबकि फरार आरोपित की पहचान इसी गांव के दिनेश बैठ