सोनबरसा: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 3900 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
सीतामढ़ी। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की 51वीं बटालियन के बीओपी कन्हौली के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3900 बोतल नेपाली गौरव सोफी शराब जब्त की है। एसपी अधिकारी ने बताया कि मौके से 6 मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है जबकि एक तस्कर की गिरफ्तारी हुई है।