महोबा: महोबा के चंदेल पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Jul 31, 2026 महोबा के न्यू प्राइवेट बस स्टैंड निवासी पंचम लाल का 20 वर्षीय पुत्र पवन बाइक में सवार होकर धुलाई सेंटर जा रहा था। तभी चंदेल पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।