भरतपुर: नदबई में ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी को गिरफ्तार किया, साथी फरार
नदबई में ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के जेवरात, वारदात में इस्तेमाल बाइक और औजार बरामद किए हैं। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।