गभाना: मढ़ौला में राजस्व टीम ने अभियान चलाकर ग्राम सभा की तीन बीघा भूमि को अवैध कब्जों से कराया मुक्त
गभाना तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मढ़ौला में ग्राम सभा की करीब 3 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया है। यह कार्रवाई हाईवे किनारे स्थित उस बेशकीमती जमीन पर की गई, जिस पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। SDM हरिश्चंद्र ने बताया कि मढ़ौला में नेशनल हाईवे किनारे सरकारी अभिलेखों में करीब तीन बीघा भूमि ऊसर के रूप में दर्ज थी