कटनी नगर: स्लीमनाबाद: छपरा हाइवे पर मिला ट्रक चालक का शव, 2 आरोपी गिरफ्तार
स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत छपरा नेशनल हाईवे में 11 अप्रैल की रात ट्रक ड्राइवर का रक्तरंजित अवस्था में शव मिला था जिसकी पहचान सिहोरा जबलपुर निवासी राकेश दहिया 42 वर्ष के रूप में हुई थी प्रथम दृष्टया पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने आज शुक्रवार शाम4:50 मिनट पर जानकारी दी।