सासनी: कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क पर पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, दिल्ली ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
Sasni, Hathras | Jun 20, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के शिवांग कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क पर पैदल चल रहे कस्बा सासनी के मोहल्ला नया बिजली घर निवासी संजय कुमार पुत्र यतेंद्र कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को डॉक्टरों ने हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ से दिल्ली ले जाते समय घायल युवक की रास्ते मे मौत हो गई।