मेरठ: दौराला में हुई 3 मौतों का SSP ने किया खुलासा, बहन के बॉयफ्रेंड ने शराब में मिलाया था जहर
Meerut, Meerut | Apr 5, 2026 मेरठ पुलिस ने दौराला में हुई तीन मौतों का रविवार को पर्दाफाश कर दिया। यह तीनों मौत जहर मिली शराब पीने से हुईं थी। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें अंकित की बहन अल्का उर्फ डौली भी शामिल है। तीसरा आरोपी पूर्व में ज्वेलरी बनाने का काम करता था। उसी ने जहर का लाकर दिया था।