गायघाट: बाघाखाल में पेड़ गिरने से परिवार का घर चकनाचूर, मुआवजे के लिए सीओ से लगाई गुहार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बाघाखाल पंचायत के वार्ड संख्या 11 में एक परिवार का घर पर पेड़ गिर जाने से घर चकनाचूर हो गया। इस मामले को लेकर पीड़ित संजय साह ने गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे में अंचलाधिकारी से शिकायत कर मुआवजे की मांग किया है। बताया कि आंधी तूफान के कारण पेड़ अचानक उनके घर पर पर गिर गया। जिससे लोहे की चादर से बना घर चकनाचूर हो गया।