पीरटांड: पार्श्वनाथ पर्वत पर जैन धर्म के 09 वें तीर्थकर का गर्म कल्याणक महोत्सव पर्व पूरे उत्साह पूर्वक मनाया
प्रसिद्ध जैन धर्म निर्वाणस्थल पारसनाथ पर्वत मे मंगलवार को जैन धर्म के 09 वें तीर्थंकर देवाधिदेव भगवान श्री1008 सुविधिनाथ पुष्पदंत स्वामीजी का गर्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।पर्वत मे बने हुए टोंक व टोंक परिसर क्षेत्र की साफ-सफाई कर टोंक मे विराजमान प्रभुजी के चरणपादूका का जल, दुग्ध व पंचामृत से पक्षाल व अभिषेक कर मत्रोचार के साथ मनाया।टोंक की परिदक्षणा की।