गुण्डरदेही: दोस्त की शादी में शामिल होने आया युवक नहीं लौट पाया घर, कचांदूर के पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
ग्राम मोखा निवासी 24 वर्षीय युवक भुवनेश्वर प्रसाद साहू उम्र 24 वर्ष अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गुंडरदेही आया हुआ था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह अपने दोस्त के मोटरसाइकिल को मांगकर अपने किसी रिश्तेदार के घर कचांदूर गया हुआ था जहां वापसी के दौरान कचांदूर के संतोष पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।