जबलपुर: रानीताल क्रिकेट एकेडमी के कोच पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप, खेल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर रानीताल स्टेडियम में संचालित बल्ली क्रिकेट एकेडमी के कोच बल्ली सोनकर पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कब्जा करने की नीयत रखने के गंभीर आरोप लगे हैं। समस्त क्रिकेट एकेडमी संचालकों ने श्रीमान खेल अधिकारी, रानी ताल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स जबलपुर को आवेदन देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।