अररिया: बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ
Araria, Araria | Apr 30, 2026 बाल श्रम उन्मूलन दिवस 2026 के अवसर पर आज संयुक्त श्रम भवन, अररिया के सभागार में श्रम अधीक्षक श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य अररिया जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना रहा।