बड़वारा: विलायत खुर्द ग्राम में समाज सेवा विकास संस्था ने चलाई स्वच्छता मुहिम, महानदी की बदली सूरत
Badwara, Katni | Jun 5, 2026 जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'समाज सेवा विकास संस्था, कटनी' की टीम ने महानदी तट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। नदी के स्वरूप को स्वच्छ बनाए रखने के लिए संस्था के सदस्यों ने श्रमदान करते हुए घाटों और पानी में तैरती प्लास्टिक की बोतलें, सिंगल-यूज प्लास्टिक, सड़े-गले पूजन अवशेष और अन्य कचरे को बाहर निकाला।