बगोदर: दुबई में फंसे बगोदर तिरला के प्रवासी मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम
बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की दुबई में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।घर की आर्थिक स्थिति को ठीक करने को लेकर जनवरी 2026 को काम करने के लिए दुबई गया था जहां दो महीने काम करने के बाद कंपनी वाले उन्हें से हटा दिया।जिसके बाद दुबई के सडको में इधर उधर भटकने लगा,इसी बीच उनका पासपोर्ट व बीजा भी गुम हो गया।