धमतरी: जंगलों को आग से बचाने के लिए वन अफसरों को क्षेत्र का फेरा लगाना होगा, नहीं जाने पर ट्रैकर सिस्टम करेगा काम
जंगलों को आग से बचाना वनविभाग के लिए चुनौती से कम नहीं है जिसे लेकर वनविभाग ने एक नवाचार किया है जिसमें क्षेत्र के वन अफसर अपने अपने क्षेत्रों में सप्ताह में 5 दिन फेरा लगाकर इलाके का जायजा लेंगे खास बात वह लोग अपने इलाको का फेरा लगाते है या नहीं इसे देखने के लिए भी वनविभाग ने खास तैयारी की और जीपीएस सिस्टम से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी