कदवा: कुर्सेल में अखंड हरिनाम संकीर्तन का धूमधाम से आयोजन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन
Kadwa, Katihar | Jun 6, 2025 कदवा प्रखंड क्षेत्र के कुर्सेल में शुक्रवार को शाम छः बजे धूमधाम से अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर अखंड हरी नाम संकीर्तन का उद्घाटन किया मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य आशा सुमन के साथ-साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मौके पर आयोजकों द्वारा जनप्रतिनिधियों का जोरदार अभिनंदन भी किया गया।