बीना: बीना तहसील कार्यालय में अधिकारी नहीं मिलने से शिकायतकर्ता परेशान, मदद की गुहार लगाई
Bina, Sagar | Feb 18, 2026 शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अधिकारी नहीं मिलने की वजह से शिकायतकर्ता परेशान है। ताजा मामला बुधवार करीब 1:00 बजे का है जहां पर दो बुजुर्ग महिलाएं अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए तहसील कार्यालय पहुंची थी। लेकिन तहसील कार्यालय में कोई भी अधिकार नहीं मिलने की वजह से महिलाएं परेशान होती रही।