बीना: तहसील सभागार में चंद विभाग व खाली कुर्सियों के बीच जनसुनवाई, गायब रहे वरिष्ठ अधिकारी
Bina, Sagar | Feb 17, 2026 जनसुनवाई मुख्यमंत्री के आदेशानुसार हर मंगलवार को आयोजित की जाती है। इसमें एसडीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आम जनता की शिकायतें सुनकर तत्काल समाधान करना होता है। लेकिन बिना में जनसुनवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति सामने आ रही है। क्योंकि तहसील सभागार में हुई जनसुनवाई अधिकारियों की खाली कुर्सी और चंद विभागों के बीच खत्म हो गई।