सकरा: सरमस्तपुर चौक के पास NH-28 किनारे खड़े पिकअप वैन से 149 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर चौक के पास मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से 149 कार्टन शराब पुलिस ने बरामद की है। इस मामले को लेकर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने की भनक लगते चालक व तस्कर भाग निकला।