अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, बोलीं-अब कौरवों का होगा चीर-हरण
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में CBI की टीम बुधवार शाम करीब 7 बजे तीसरी बार अभिनेत्री उर्मिला सनावर के सहारनपुर स्थित आवास पर पहुंची। टीम ने उन्हें 23 अक्टूबर को देहरादून की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (CBI) अदालत में पेश होने का नोटिस दिया है। सोशल मीडिया में जारी वीडियो में उर्मिला सनावर ने कहा कि अब कौरवों का चीर हरण किया जाएगा।
दरअसल, CBI ने मामले की जांच के दौरान उर्मिला सनावर का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने की अनुमति के लिए अदालत में आवेदन किया है। अब सभी की नजरें 23 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट को लेकर उर्मिला सनावर की सहमति पर विचार किया जाएगा। हालांकि, उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर कहा है कि वो नार्को टेस्ट कराने को तैयार हैं।
#AnkitaBhandari #UrmilaSanawar #CBI #UttarakhandNews #DehradunNews #AnkitaBhandariCase #पहाड़समाचार #pahadsamachar #gatu #dushayantkumargautam