"35 लाख रुपए लिए, लेकिन सिर्फ लिप-सिंक कर रहे थे..." दलेर मेहंदी को मंच पर टोकने के बाद मचे सियासी घमासान पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी!
देहरादून में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच मंच पर हुए टकराव का वीडियो वायरल होने के बाद अब मंत्री ने अपनी सफाई पेश की है। मंत्री उनियाल का कहना है कि उनका मकसद किसी कलाकार का अपमान करना नहीं था, बल्कि जनता की गाढ़ी कमाई और परफॉर्मेंस की जवाबदेही का सवाल था।
मंत्री ने आरोप लगाया कि 35 लाख रुपए एडवांस फीस और होटल बुकिंग के पूरे खर्चे के बावजूद कलाकार ठीक से मंच संभाल नहीं पा रहे थे और पूरी टीम केवल लिप-सिंक कर रही थी। सुनंदा शर्मा का उदाहरण देते हुए उन्होंने क्या कुछ कहा? देखिए इस पूरी रिपोर्ट में...
👉 आपकी राय में क्या मंच पर ऐसा हस्तक्षेप सही था या कलाकार का अपमान? कमेंट में जरूर बताएं।
#DalerMehndi
#SubodhUniyal
#UttarakhandNews
#DalerMehndiControversy
#DehradunNews