थाना कोतवाली रायसेन के तत्वावधान में 18 जनवरी रविवार दोपहर 2 बजे के आसपास सडक़ सुरक्षा माह के अंतर्गत थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना यातायात की संयुक्त टीम द्वारा हाट बाजार रायसेन में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल