कुम्भराज: कुंभराज में पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत, 0 से 5 साल के बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
Kumbhraj, Guna | Jun 28, 2026 गुना कलेक्टर की निर्देशन में जिले में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई है। कुंभराज मुख्यालय पर सिविल अस्पताल आंगनबाड़ी केंद्रो पर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत कर 0 से 5 साल के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई। क्षेत्र के सभी नागरिकों से 28 जून से 30 जून तक 0 से 5 साल के बच्चों को पल्स पोलियो दवा पिलाने का आग्रह किया है।