प्रतापगढ़: UPPCS परिणाम: प्रतापगढ़ के होनहारों ने लहराया परचम, रानीगंज में परिजनों ने लड्डू बांटकर खुशी का इज़हार किया
प्रतापगढ़ के चार अभ्यर्थियों ने UPPCS परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। श्वेता द्विवेदी SDM बनीं, जबकि अमित सिंह और श्रद्धा पांडेय का चयन असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ है। शिवम मिश्रा डिप्टी जेलर चुने गए हैं। इस गौरवशाली उपलब्धि पर सोमवार शाम 4 बजे श्रद्धा के परिजनों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।