रायबरेली: वीरगंज बाजार निवासी महिला और उसके 2 बेटों के साथ दबंगों ने खाद न ले जाने पर की मारपीट, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत
डीह थानाक्षेत्र के वीरगंज बाजार में,खाद न ले जाने पर दबंगों द्वारा की गई मारपीट के मामले में,मंगलवार को पीड़ित परिवार ने,एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले का,शिकायती पत्र देकर मारपीट करने वालों पर,मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।मारपीट का वीडियो भी,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।पीड़ितों ने बताया कि थाने में शिकायत की गई थी।लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की ।