शेखपुरा: घाट कुसुंभा प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सभा स्थल का लिया गया जायजा
घाटकुसुंभा प्रखंड में 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होगा। जिसको लेकर सभा स्थल, हेलीपैड का जायजा लिया गया। इस दौरान जदयू जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी सहित कई अन्य नेता गण उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी ने बताया कि इस संबंध में जदयू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी किया जाएगा।