गोरौल: विशुनपुर अररा गांव में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला, पुलिस ने किया बरामद
विशुनपुर अररा गांव में एक युवक का शव संदिग्धावस्था में पुलिस ने बरामद किया । शनिवार को दोपहर 1बजे गोरौल थाना क्षेत्र के विशुनपुर अररा गांव से गोरौल पुलिस ने एक एक व्यक्ति का संदिग्धावस्था में शव बरामद किया । मृतक की पहचान विशुनपुर अररा गांव निवासी प्रभु महतो का 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार उर्फ निरहुआ के रूप मे किया है ।