जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप के निवास ग्राम कुम्हरावंड झरनीगुड़ा में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए वन मंत्री
बस्तर सांसद महेश कश्यप के निवास ग्राम कुम्हरावंड झरनीगुड़ा पर मंगलवार सुबह 11 बजे से आयोजित श्रीराम भक्त हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रथम दिवस मंत्री केदार कश्यप ने मंडप प्रवेश एवं अभिषेक में भाग लेकर पवनपुत्र हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना की ।