हरदोई: डीएम फीडर पर लटक रहे बिजली के तारों को दुरुस्त करने में जुटे बिजलीकर्मी
Hardoi, Hardoi | May 8, 2026 शहर के डीएम फीडर क्षेत्र में लंबे समय से नीचे लटक रहे बिजली के तारों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार 1 बजे बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नए खंभे लगाने का काम शुरू कराया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से तार काफी नीचे लटक रहे थे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।