पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने जनता दरबार लगाया, सुनी जन समस्याएं
Purnea East, Purnia | Jun 26, 2026
पूर्णिया विधायक खेमका ने शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज इलाकों से फरियादी पहुंचे. विधायक ने सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना संपर्क कार्यालय पर आए हुए जनता-जनार्दन से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा शीघ्र निवारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया।