बरेली: 10 मिनट में एक्शन, 6 लाख बचाए! बरेली पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' गैंग की साजिश नाकाम की
बरेली के थाना प्रेमनगर इलाके में साइबर ठगों की बड़ी साजिश को पुलिस ने मिनटों में फेल कर दिया। खुद को ATS अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को 10 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखने वाले शातिर ठग, लाखों की ठगी करने ही वाले थे… लेकिन तभी पुलिस ने एंट्री मार दी! पीड़ित संजय कुमार को वीडियो कॉल कर ठगों ने डराया—परिवार को आतंकवाद से जोड़ने का झांसा देकर बैंक डिटेल्स ले लीं।