मदनपुर: महंगाई और बेरोजगारी पर मदनपुर में राजद ने किया हल्लाबोल, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को सुबह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद की।