सिरोही: भाजपा सिरोही ने मतदाता पुनरीक्षण पर बैठक की, कालिका, रामदेव, सारणेश्वर शक्ति केंद्रों पर हुआ आयोजन
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिरोही ने शनिवार दोपहर 3 बजे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए बैठकें आयोजित कीं। ये बैठकें सिरोही नगर के कालिका, रामदेव और सारणेश्वर शक्ति केंद्रों पर हुईं। इनमें तीनों शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्ष और बीएलए 2 उपस्थित रहे।