डीग: बृज चौरासी कोस परिक्रमा की तैयारियों की समीक्षा, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के दिए गए निर्देश
Deeg, Bharatpur | May 21, 2026 राजस्थान सरकार के गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को पंचायत समिति सभागार, डीग में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर अधिक मास में आयोजित होने वाली बृज चौरासी कोस परिक्रमा की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में जिला कलक्टर मयंक मनीष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।