चरखारी: श्री विद्यानंद स्कूल जरौली में 39 वर्षों की सेवाओं के बाद प्रधानाचार्य छविलाल वर्मा हुए सेवानिवृत्त, एबीएसए रहे मौजूद
श्री विद्यानंद जूनियर हाई स्कूल जरौली के प्रधानाचार्य छविलाल वर्मा 39 वर्षों की लंबी एवं सराहनीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए।इस अवसर पर विद्यालय में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एबीएसएस चरखारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने छविलाल वर्मा को भावभीनी विदाई दी।