सिराथू: गौशाला निर्माण से खाद संकट तक के मुद्दे को लेकर भाकियू अंबावता ने सिराथू के एसडीएम को सौंपा 8 सूत्रीय मांग पत्र
किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने शनिवार को सिराथू तहसील परिसर में मासिक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने की। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को करीब 5 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग की।