सिराथू: ज़मीनी पट्टा पाने के लिए दर्जनों महिलाएं सिराथू तहसील पहुंचीं, जिला अधिकारी नहीं पहुंचे, मायूस होकर लौटीं
शनिवार को सिराथू तहसील में जिला स्तरीय समाधान दिवस के मौके पर त्रिलोकपुर गांव की दर्जनों महिलाएं सिराथू तहसील पहुंची थी।यह महिलाएं सुबह से पहुंची थी जो दोपहर तक मौजूद रही है। महिलाओं ने बताया उनके पास जमीन नहीं है पट्टा लेने की दरखास्त देने आई है,लेकिन यह महिलाएं मायूस होकर लौट गई। क्योंकि जिला अधिकारी सिराथू नहीं पहुंचे, महिलाओं ने अपनी समस्याएं भी बताई है।