सिराथू: कमालपुर सब्जी बाजार से बाइक चोरी करने वाले फतेहपुर के शख्स को पुलिस ने अलीपुर जीता नहर पुलिया से गिरफ्तार किया
शनिवार दोपहर कड़ा धाम थाना इलाके के अलीपुर जीता नहर पुलिया से पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चोरी की गई एक हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है।व्यक्ति ने अपना नाम हिमांशु कुमार बताया है जो सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला है।वादी दीपक द्वारा कडा धाम पुलिस को सूचना दी गई थी की कमालपुर सब्जी बाजार से उसकी बाइक चोरी हुई है।