शिवपुरी: आधी रात की बिजली कटौती से सिरसौद के ग्रामीण परेशान, वीडियो वायरल कर जताया विरोध
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में पिछले करीब एक सप्ताह से आधी रात के समय हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार रोजाना रात करीब 1:30 बजे से 3 बजे तक मनमाने तरीके से बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे लोगों की नींद और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। रविवार-सोमवार की रात भी करीब 1:30 बजे बिजली कटौती कर दी गई। भीषण गर्मी के बीच रात में ।