Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

है सूरमा वही इस जग में ..जो अपनी राह बनाता है कोई चलता पद चिन्हों पर,कोई पद चिन्ह बनाता है!

Bihar, India | Feb 18, 2024

MORE NEWS

।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-826,
दिनांक:-  24/06/2026,
===================

श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से) जिला पदाधिकारी द्वारा बुधवार को, जिला पशुपालन कार्यालय स्थित सभागार में "विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजना, बिहार-2026" के अंतर्गत दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
 इस अवसर पर योजना के उद्देश्यों, प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार सृजन एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पूर्णिया प्रमंडल के अंतर्गत समाहित जिलो पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज से संबंधित प्रतिभागियों ने भाग लिया। ये सभी प्रतिभागी अपने जिला मे मास्टर ट्रेनर के रूप अन्य अधिकारीयों एवं कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों, प्रक्रियाओं तथा अपेक्षित दायित्वों के संबंध में प्रशिक्षित एवं जागरूक करना है,ताकि योजना का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
मौके पर उप विकास आयुक्त एवं निदेशक डीआरडीए तथा संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

।।समाहरणालय पूर्णिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:-826, दिनांक:- 24/06/2026, =================== श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से) जिला पदाधिकारी द्वारा बुधवार को, जिला पशुपालन कार्यालय स्थित सभागार में "विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजना, बिहार-2026" के अंतर्गत दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर योजना के उद्देश्यों, प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार सृजन एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पूर्णिया प्रमंडल के अंतर्गत समाहित जिलो पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज से संबंधित प्रतिभागियों ने भाग लिया। ये सभी प्रतिभागी अपने जिला मे मास्टर ट्रेनर के रूप अन्य अधिकारीयों एवं कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों, प्रक्रियाओं तथा अपेक्षित दायित्वों के संबंध में प्रशिक्षित एवं जागरूक करना है,ताकि योजना का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। मौके पर उप विकास आयुक्त एवं निदेशक डीआरडीए तथा संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 24, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
 प्रेस विज्ञप्ति:-825,
दिनांक 24 जून 2026
===================

 श्रीअंशुल कुमार(भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० शौर्य सुमन  (भा०पु०से०) की संयुक्त अध्यक्षता में  मुहर्रम  पर्व के दृष्टिगत विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आयोजित किया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को लगातार आपने -अपने 
प्रतिनियुक्ति स्थल पर  उपस्थित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि अखाड़ा एवं जुलूस के लिए निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही निकले इसके लिए आवश्यकता अनुसार बैरीकेडिंग करने एवं ड्रॉप गेट बनाने का निर्देश दिया गया। पर्व के अवसर पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, सभी संवेदनशील स्थलों एवं मुख्य चौक चौराहों तथा मार्गो पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया गया है।
समाहरणालय परिसर स्थित पूर्व से जिला नियंत्रण संचालित एवं अधिष्ठापित है जिसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। अखाड़ा एवं जुलूस की वीडियो ग्राफी करायी जाएगी तथा ड्रोन के माध्यम से गहन निगरानी कराया जाएगा। ड्रोन के माध्यम से बड़े-बड़े मकानों के छतों की निगरानी की जाएगी।

अखाड़ा एवं जुलूस के निर्धारित रूट की मरम्मती एवं विद्युत तार को दुरुस्त एवं साफ सफाई तथा लाइटिंग आदी की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दी गई है।मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा डीएसपी यातायात को निर्देशित किया गया कि मोहर्रम पर्व के अवसर पर यातायात सुचारू एवं सुगम हो इसके लिए पूर्व तैयारी बेहतर ढंग से करना सुनिश्चित करें। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखना सुनिश्चित करें। इसके लिए लगातार भ्रमणशील रहें।

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया  कि पर्व में खलल उत्पन्न करने वाले तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सौहार्द पूर्ण माहौल में बाधा उत्पन्न करने वाले शख्स को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई  सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सभी थानाध्यकों को अपने अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या:06454-243000/242310/241555 है।जिला पदाधिकारी द्वारा नियंत्रण कक्ष के सभी वरीय पदाधिकारियों को लगातार गतिशील रहकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया तथा डीएसपी यातायात, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-825, दिनांक 24 जून 2026 =================== श्रीअंशुल कुमार(भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० शौर्य सुमन (भा०पु०से०) की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को लगातार आपने -अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि अखाड़ा एवं जुलूस के लिए निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही निकले इसके लिए आवश्यकता अनुसार बैरीकेडिंग करने एवं ड्रॉप गेट बनाने का निर्देश दिया गया। पर्व के अवसर पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, सभी संवेदनशील स्थलों एवं मुख्य चौक चौराहों तथा मार्गो पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया गया है। समाहरणालय परिसर स्थित पूर्व से जिला नियंत्रण संचालित एवं अधिष्ठापित है जिसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। अखाड़ा एवं जुलूस की वीडियो ग्राफी करायी जाएगी तथा ड्रोन के माध्यम से गहन निगरानी कराया जाएगा। ड्रोन के माध्यम से बड़े-बड़े मकानों के छतों की निगरानी की जाएगी। अखाड़ा एवं जुलूस के निर्धारित रूट की मरम्मती एवं विद्युत तार को दुरुस्त एवं साफ सफाई तथा लाइटिंग आदी की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दी गई है।मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा डीएसपी यातायात को निर्देशित किया गया कि मोहर्रम पर्व के अवसर पर यातायात सुचारू एवं सुगम हो इसके लिए पूर्व तैयारी बेहतर ढंग से करना सुनिश्चित करें। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखना सुनिश्चित करें। इसके लिए लगातार भ्रमणशील रहें। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व में खलल उत्पन्न करने वाले तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सौहार्द पूर्ण माहौल में बाधा उत्पन्न करने वाले शख्स को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सभी थानाध्यकों को अपने अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या:06454-243000/242310/241555 है।जिला पदाधिकारी द्वारा नियंत्रण कक्ष के सभी वरीय पदाधिकारियों को लगातार गतिशील रहकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया तथा डीएसपी यातायात, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 24, 2026

।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- 823
दिनांक:-24/06/2026,
===================
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी‌ एवं डॉ० शौर्य सुमन (भा०पु०से०) वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के दृष्टिगत बुधवार को जिला शांति समिति की बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।  

ज्ञातव्य हो कि जिले भर में आगामी मुहर्रम पर्व दिनांक 25 जून से 26 जून 2026 को मनाया जाएगा ।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में  कहा गया कि जिले भर में मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाएं।

मुहर्रम पर्व के अवसर पर  दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर्याप्त संख्या में सुनिश्चित की गई है।

साथ ही मुहर्रम पर्व के अवसर पर बिजली व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई,सभी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था,अग्निशमन दस्ता, नियंत्रण कक्ष आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि बाहरी असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी हेतु ड्रॉप गेट/नाका पर जांच अभियान चलाकर लगातार चौकसी बरती जाएगी, साथ ही उपद्रवियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

जिले भर में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरा, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे से चप्पे-चप्पे पर निगरानी सुनिश्चित की गई है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शांति समिति के सदस्यों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन तक पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि घटना होने से पूर्व त्वरित नियंत्रण किया जा सके ।
साथ ही साथ जिला नियंत्रण कक्ष के संख्या
:-06454-243000/242310/241555 पर भी सूचना दे सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले भर में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था में खल्ल डालने वालों को बक्शा नहीं जाएगा ।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से गलत अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस का लाइसेंस अनिवार्य होगा ।

 आयोजनकर्ता को जुलूस शर्तों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा ।लाईसेंसधारी हमेशा जुलूस के साथ अपनी लाईसेंस रखेगे तथा दण्डाधिकारी या पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मांगे जाने पर जुलूस का लाईसेंस दिखायेगें। जुलूस में अंकित तिथि, समय एवं रूट का दृढ़ता से पालन किया जाएगा।
यह लाईसेंस किसी भी प्रकार के ऐसे गाने/बजाने/प्रदर्शन की अनुमति नहीं देता है, जो पब्लिक न्यूसेंस की श्रेणी में आता है।जुलूस का उल्लेखित स्थानों के अलावा अन्य स्थानों पर रूके बिना अपने प्रारम्भिक स्थान से गंतव्य स्थान तक उचित गति से लगातार आगे बढ़ेगा।
डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
लाउडस्पीकर का प्रयोग नियम के अनुसार एवं सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त कर ही किया जाएगा।लाईसेंसधारी ही लाउडस्पीकर के माईक एवं गाने-बजाने के नियंत्री होगें तथा पूर्ण रूप से इसके जिम्मेवार होगें। घातक अस्त्र-शस्त्र तथा तलवार,मल्ला बरछी,कुल्हाड़ी, फरता,हॉकी स्टीक एवं कटार इत्यादि पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।नियत समय में जुलूस का विसर्जन किया जाएगा।
ध्वनी विस्तारक यंत्र का उपयोग 10:00 बजे रात्रि से सुबह 06:00 बजे के बीच नहीं करेगें।
लाईसेंसधारी के सभी सदस्य जुलुस के साथ रहेगें एवं अपना आई०डी०/आधार साथ रखेंगे।
जुलुस के दौरान कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपाने हेतु मुंह को ढककर नहीं रखेंगे।
.जिस रूट एवं स्थान से जुलूस निकलेगा या खेलेगा वहाँ कोई अवशेष या समान नहीं छोड़ेगे।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी हैं। अतः नशीले पदार्थ जैसे शराब ताडी,गंजा आदि का सेवन पूर्णतः वर्जित है। अगर नशायुक्त व्यक्ति पकडे जाते है तो नशा युक्त व्यक्ति के साथ-साथ आयोजन कर्ता पर भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
शर्तो के उल्लंघन की स्थिति में अनुज्ञप्तिधारियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
 
जिले भर में शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व संपन्न कराने के लिए उपस्थित जिला शांति समिति के माननीय सदस्यगणों ने अपने-अपने सुझाव दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सभी नियमों एवं शर्तों का अक्षरशः पालन किया जाएगा ।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था,अपर पुलिस अधीक्षक, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया एवं संबंधित अधिकारियों तथा शान्ति समीति के माननीय सदस्यगण मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

।।समाहरणालय पूर्णिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- 823 दिनांक:-24/06/2026, =================== श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी‌ एवं डॉ० शौर्य सुमन (भा०पु०से०) वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के दृष्टिगत बुधवार को जिला शांति समिति की बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई। ज्ञातव्य हो कि जिले भर में आगामी मुहर्रम पर्व दिनांक 25 जून से 26 जून 2026 को मनाया जाएगा । जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि जिले भर में मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाएं। मुहर्रम पर्व के अवसर पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर्याप्त संख्या में सुनिश्चित की गई है। साथ ही मुहर्रम पर्व के अवसर पर बिजली व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई,सभी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था,अग्निशमन दस्ता, नियंत्रण कक्ष आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि बाहरी असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी हेतु ड्रॉप गेट/नाका पर जांच अभियान चलाकर लगातार चौकसी बरती जाएगी, साथ ही उपद्रवियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । जिले भर में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरा, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे से चप्पे-चप्पे पर निगरानी सुनिश्चित की गई है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शांति समिति के सदस्यों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन तक पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि घटना होने से पूर्व त्वरित नियंत्रण किया जा सके । साथ ही साथ जिला नियंत्रण कक्ष के संख्या :-06454-243000/242310/241555 पर भी सूचना दे सकते हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले भर में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था में खल्ल डालने वालों को बक्शा नहीं जाएगा । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से गलत अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस का लाइसेंस अनिवार्य होगा । आयोजनकर्ता को जुलूस शर्तों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा ।लाईसेंसधारी हमेशा जुलूस के साथ अपनी लाईसेंस रखेगे तथा दण्डाधिकारी या पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मांगे जाने पर जुलूस का लाईसेंस दिखायेगें। जुलूस में अंकित तिथि, समय एवं रूट का दृढ़ता से पालन किया जाएगा। यह लाईसेंस किसी भी प्रकार के ऐसे गाने/बजाने/प्रदर्शन की अनुमति नहीं देता है, जो पब्लिक न्यूसेंस की श्रेणी में आता है।जुलूस का उल्लेखित स्थानों के अलावा अन्य स्थानों पर रूके बिना अपने प्रारम्भिक स्थान से गंतव्य स्थान तक उचित गति से लगातार आगे बढ़ेगा। डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। लाउडस्पीकर का प्रयोग नियम के अनुसार एवं सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त कर ही किया जाएगा।लाईसेंसधारी ही लाउडस्पीकर के माईक एवं गाने-बजाने के नियंत्री होगें तथा पूर्ण रूप से इसके जिम्मेवार होगें। घातक अस्त्र-शस्त्र तथा तलवार,मल्ला बरछी,कुल्हाड़ी, फरता,हॉकी स्टीक एवं कटार इत्यादि पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।नियत समय में जुलूस का विसर्जन किया जाएगा। ध्वनी विस्तारक यंत्र का उपयोग 10:00 बजे रात्रि से सुबह 06:00 बजे के बीच नहीं करेगें। लाईसेंसधारी के सभी सदस्य जुलुस के साथ रहेगें एवं अपना आई०डी०/आधार साथ रखेंगे। जुलुस के दौरान कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपाने हेतु मुंह को ढककर नहीं रखेंगे। .जिस रूट एवं स्थान से जुलूस निकलेगा या खेलेगा वहाँ कोई अवशेष या समान नहीं छोड़ेगे। बिहार में पूर्ण शराबबंदी हैं। अतः नशीले पदार्थ जैसे शराब ताडी,गंजा आदि का सेवन पूर्णतः वर्जित है। अगर नशायुक्त व्यक्ति पकडे जाते है तो नशा युक्त व्यक्ति के साथ-साथ आयोजन कर्ता पर भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। शर्तो के उल्लंघन की स्थिति में अनुज्ञप्तिधारियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिले भर में शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व संपन्न कराने के लिए उपस्थित जिला शांति समिति के माननीय सदस्यगणों ने अपने-अपने सुझाव दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सभी नियमों एवं शर्तों का अक्षरशः पालन किया जाएगा । इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था,अपर पुलिस अधीक्षक, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया एवं संबंधित अधिकारियों तथा शान्ति समीति के माननीय सदस्यगण मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 24, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति :-822,
दिनांक – 24.06.2026, 
===================

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित “नशा मुक्त भारत सप्ताह” के अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक, मो. बहाउद्दीन के दिशा - निर्देशन में बुधवार को जीविका के जिला इकाई में कार्यरत सभी कर्मियों ने शपथ पूर्वक नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

नशामुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर जिले के सभी 14 प्रखंडों में गठित जीविका के 46 संकुल स्तरीय संघों (सीएलएफ), 2500 से अधिक ग्राम संगठनों (वीओ) तथा 36 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों में नशामुक्ति से सम्बंधित शपथ ग्रहण समारोह, जन -जागरूकता रैली, जनसंवाद, हस्ताक्षर अभियान तथा सामुदायिक बैठकों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने शपथ पूर्वक यह संकल्प लिया कि मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध एकजुट होकर समाज को नशामुक्त बनाना है। 

उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए डी पी एम जीविका ने कहा कि नशे का पारिवारिक तथा सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों तथा युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए समुदाय के स्तर पर व्यापक जन -जागरूकता लाना अनिवार्य है।
एक स्वस्थ तथा समृद्ध समाज की कल्पना का आधार ही नशामुक्त समाज है।
 
उन्होनें कहा कि समुदाय के स्तर पर व्यापक जन - जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि नशामुक्त समाज का निर्माण सामूहिक सहभागिता एवं जनजागरूकता के बिना संभव नहीं है ।

ज्ञातव्य हो कि 17 जून से आरम्भ होकर 26 जून को समाप्त होने वाले नशामुक्त भारत सप्ताह अभियान के तहत जिले के कुल 36 हजार से अधिक समूहों से जुडी हुयी 4 लाख 50 हजार से अधिक महिलाओं के द्वारा प्रभावशाली रूप से नशा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.श।
स्वयं के साथ साथ अपने आस पड़ोस के लोगों से भी जीविका दीदियाँ नशापान के विरुद्ध एकजुट होने की अपील कर रही हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति :-822, दिनांक – 24.06.2026, =================== भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित “नशा मुक्त भारत सप्ताह” के अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक, मो. बहाउद्दीन के दिशा - निर्देशन में बुधवार को जीविका के जिला इकाई में कार्यरत सभी कर्मियों ने शपथ पूर्वक नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। नशामुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर जिले के सभी 14 प्रखंडों में गठित जीविका के 46 संकुल स्तरीय संघों (सीएलएफ), 2500 से अधिक ग्राम संगठनों (वीओ) तथा 36 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों में नशामुक्ति से सम्बंधित शपथ ग्रहण समारोह, जन -जागरूकता रैली, जनसंवाद, हस्ताक्षर अभियान तथा सामुदायिक बैठकों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने शपथ पूर्वक यह संकल्प लिया कि मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध एकजुट होकर समाज को नशामुक्त बनाना है। उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए डी पी एम जीविका ने कहा कि नशे का पारिवारिक तथा सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों तथा युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए समुदाय के स्तर पर व्यापक जन -जागरूकता लाना अनिवार्य है। एक स्वस्थ तथा समृद्ध समाज की कल्पना का आधार ही नशामुक्त समाज है। उन्होनें कहा कि समुदाय के स्तर पर व्यापक जन - जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि नशामुक्त समाज का निर्माण सामूहिक सहभागिता एवं जनजागरूकता के बिना संभव नहीं है । ज्ञातव्य हो कि 17 जून से आरम्भ होकर 26 जून को समाप्त होने वाले नशामुक्त भारत सप्ताह अभियान के तहत जिले के कुल 36 हजार से अधिक समूहों से जुडी हुयी 4 लाख 50 हजार से अधिक महिलाओं के द्वारा प्रभावशाली रूप से नशा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.श। स्वयं के साथ साथ अपने आस पड़ोस के लोगों से भी जीविका दीदियाँ नशापान के विरुद्ध एकजुट होने की अपील कर रही हैं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 24, 2026

त्रिलोक नाथ झा, वरीय जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से अग्निशमन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

त्रिलोक नाथ झा, वरीय जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से अग्निशमन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

Purnia, Bihar | Jun 24, 2026

है सूरमा वही इस जग में ..जो अपनी राह बनाता है कोई चलता पद चिन्हों पर,कोई पद चिन्ह बनाता है! - Bihar News