कोटपूतली: कोटपूतली में दूध डेयरी में भीषण आग, 15 मवेशियों की मौत, लाखों का हुआ नुकसान
Kotputli, Alwar | May 13, 2026
बामनवास रोड पर भैरुवाली मंदिर के पास स्थित दूध डेयरी में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। हादसे में 9 भैंस व 6 अन्य मवेशियों समेत 15 पशुओं की मौत हो गई। डेयरी मालिक रमेश के अनुसार खेत में बनी डेयरी में अचानक लपटें फैल गईं। आग से 350 मन चारा, गेहूं-सरसों की बोरियां, थ्रेसर, फव्वार जला है।