जबलपुर: आंखों में मिर्ची डालकर दुकान संचालक से मारपीट, लूट का प्रयास; घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल
जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र के गढ़ा फाटक इलाके में दुकान संचालक पर हुए हमले का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार तीन युवक दुकान में घुसकर संचालक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालते और डंडे से हमला करते दिख रहे हैं। घटना लार्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ा फाटक इलाके की है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक इला