रामपुर: रामपुर नेशनल स्कूल में गार्जियन की बिना इजाजत के वैक्सीन लगने से छात्रा की हालत बिगड़ी, गार्जियन ने किया हंगामा
Rampur, Rampur | Aug 24, 2024 रामपुर नेशनल स्कूल में एक छात्रा की वैक्सीन लगने से हालत बिगड़ गई जिसको लेकर महिला गार्जियन ने स्कूल में आकर जमकर हंगामा किया। कुछ लोग गार्जियन को समझा रहे थे लेकिन गार्जियन काफी गुस्से में थीं, गार्जियन ने कहा कि आप बिना इजाजत के कैसे किसी के वैक्सीन लगा सकते हैं। मेरी बच्ची की हालत बहुत बुरी तरह से बिगड़ गई है। कुछ भी हो जाएगा तो में डीएम से शिकायत करूंगी।