उन्नाव: कुंजपुर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की हुई मौत, पिता ने पोस्टमार्टम हाउस में दी जानकारी
Unnao, Unnao | Jul 10, 2026 उन्नाव जनपद के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुंजपुर गांव में ट्रेन की चपेट में आकर एक 19 वर्षी युवक अमित पुत्र कमलेश निवासी कुंजपुर गांव की मौत हो गई है, पोस्टमार्टम हाउस केशव को पुलिस ने भेज दिया था, वही आज शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं जहां पर उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी दी है