कोडरमा: कोडरमा के कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, उप विकास आयुक्त ने प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया
कल्याण गुरुकुल, कोडरमा (बैच संख्या 39) में "नियुक्ति पत्र वितरण समारोह" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर रोजगार हेतु प्रस्थान की शुभकामनाएँ दी गईं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री रवि जैन एवं सब/मेजर जी. के. चौधरी (45 Jn BN NCC, कोडरमा) उपस्थित रहे.