हाथरस: पति ने पत्नी के साथ बेरहमी से की मारपीट, महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान, शिकायत पर पुलिस ने भेजा अस्पताल
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खेड़ा चतुर्भुज में एक महिला साहिना को उसके पति ने जमकर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पति द्वारा की गई मारपीट से महिला के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान बन गए। महिला के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित महिला ने बताया पति पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है।