नसीराबाद: मां के साथ बेटे द्वारा मारपीट का मामला आया सामने, पीड़ित मां ने न्यायिक इस्तगासे के जरिए सदर थाने में दी शिकायत
राजस्थान अजमेर जिले में एक महिला ने अपने पुत्र के विरुद्ध उसके आवश्यक दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाने तथा मना करने पर गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।