अम्बाला: साइबर ठगों ने अंबाला एसपी का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट
Ambala, Ambala | Mar 1, 2024 साइबर ठगों ने अंबाला के पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा के नाम से ही फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। यही नहीं, लोगों को रंधावा के नाम से ठगने का प्रयास भी किया। SP जशनदीप सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए फर्जी फेसबुक ID की जानकारी साझा की है।